ताज़ा अपडेट्स
कनाडा में दुखद घटना: आम आदमी पार्टी नेता दविंदर सैनी की बेटी वंशिका सैनी मृत पाई गई
Tragedy in Canada: AAP Leader Davinder Saini’s Daughter Vanshika Found Dead Near Ottawa Beach
पंजाब के डेराबस्सी निवासी और आम आदमी पार्टी के नेता दविंदर सैनी की 21 वर्षीय बेटी वंशिका सैनी, जो उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं, हाल ही में ओटावा में एक समुद्र तट के पास संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गईं। वंशिका ने हेल्थ स्टडीज़ में डिग्री पूरी कर एक क्लिनिक में नौकरी शुरू की थी। आखिरी बार 25 अप्रैल को वह अपने पिता से बात करते हुए काम पर जा रही थीं। अगले दिन वह लापता हो गईं। 27 अप्रैल को उनका शव मिला।
उनके पिता ने भारत सरकार से मांग की है कि शव को जल्द भारत लाया जाए और कनाडा सरकार से गहन जांच कराई जाए।