TOP STORIESताज़ा अपडेट्स

पंजाब सरकार के बड़े फैसले: भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा को मिली प्राथमिकताPunjab Government took major decisions in the cabinet meeting. CM Bhagwant Mann said, ‘We stand tall and proud for our nation.

Punjab Government took major decisions in the cabinet meeting. CM Bhagwant Mann said, ‘We stand tall and proud for our nation.

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बने हुए तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए, पंजाब सरकार ने आज एक अहम कैबिनेट बैठक में कुछ बड़े और निर्णायक फैसले लिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई इस बैठक में सुरक्षा को लेकर नई रणनीतियाँ तैयार की गईं, जिनमें सबसे अहम निर्णय रहा — पंजाब का खुद का एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदने का ऐलान।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम अपने देश के लिए सीना तान कर खड़े हैं।” इस बयान से न सिर्फ पंजाब की सरकार की प्रतिबद्धता झलकती है, बल्कि यह संदेश भी जाता है कि राज्य अब सुरक्षा के हर पहलू को गंभीरता से ले रहा है।

एंटी-ड्रोन सिस्टम की खरीद

राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही तस्करी, जासूसी और आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने में सहायक होगा। यह सिस्टम पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों को हाई-टेक निगरानी और तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएगा।

फरीश्ते स्कीम में युद्ध पीड़ित भी शामिल

कैबिनेट की बैठक में एक और मानवीय निर्णय लिया गया, जिसके तहत ‘फरिश्ते स्कीम’ में अब युद्ध पीड़ितों को भी शामिल किया गया है। यह स्कीम पहले ही सड़क हादसों में घायलों को मुफ्त इलाज और मदद देने के लिए लागू की जा चुकी थी। अब युद्ध पीड़ितों के शामिल होने से इसका दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button